Bokaro News : पीएम स्वनिधि योजना : 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक नगर निगम में लोक कल्याण मेला का होगा आयोजन

Bokaro News : विक्रेताओं को माइक्रो क्रेडिट तक पहुंच सुगम बनाने, डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देना, क्षमता संवर्धन एवं कल्याणकारी योजनाओं से संवर्धन सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य पथ.

संतोष कुमार, चास, भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चास नगर निगम में लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जायेगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को माइक्रो क्रेडिट तक पहुंच सुगम बनाने, डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देना, क्षमता संवर्धन एवं कल्याणकारी योजनाओं से संवर्धन सुनिश्चित करना है. यह अभियान कई हितधारकों के सहयोग से लागू किया जाएगा, जिनमें उधार या ऋण देने वाली संस्थाएं ,डिजिटल भुगतान एग्रीगेटर, नगर पथ विक्रेता समितियां, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण,गैर-सरकारी संगठन, विक्रेता संघ शामिल है.

स्वीकृत आवेदकों को मिलेगा ऋण

लोक कल्याण मेला के दौरान पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना के तहत नयी आवेदनों का संग्रहण किया जायेगा. पहले से स्वीकृत आवेदनों के ऋण वितरण की सुविधा प्रदान की जाएगी. बैंक द्वारा लौटाये गये श्रेणी के तहत शहरी स्थानीय निकायों के पास लंबित आवेदनों का प्रसंस्करण होगा. स्वीकृति के लिए बैंकों के पास लंबित आवेदनों का प्रसंस्करण होगा. निष्क्रिय लाभार्थियों का डिजिटल ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित किया जायेगा. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के समन्वय से स्ट्रीट फूड वेंडर लाभार्थियों को प्रशिक्षण मिलेगा. छूटे हुए लाभार्थियों और उनके परिवारों का सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग कर उनकी स्वीकृति कराना.

निगम क्षेत्र में आठ जगहों पर लगेगा शिविर

चास नगर निगम के अपर नगर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि लोक कल्याण मेला का चास के लोगों को लाभान्वित करने के लिए निगम प्रशासन चास नगर निगम अंतर्गत विभिन्न स्थानों में 18 से 27 सितंबर तक शिविर का आयोजन करेगी. जिसके सफल संचालन के लिए निगम पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है. कहा कि लोक कल्याण मेला से समाज के सभी वर्ग के लोगों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने और उनके कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य है. कुल आठ जगह शिविर का आयोजन होगा . 18 और 19 सितंबर को मध्य विद्यालय चीरा चास और कौशल विकास केंद्र भोलूर बांध, 20 से 23 सितंबर को वार्ड विकास केंद्र बुनियादी स्कूल और सूर्य मंदिर सोलागीडीह, 24 से 25 सितंबर वीकेएम कॉलेज विस्थापित चौक और चास नगर निगम कार्यालय और 26 से 27 सितंबर को पालकी मैरिज हॉल जोधाडीह मोड़ और नेताजी सुभाष चौक चेकपोस्ट में शिविर लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >