बोकारो, मिथिला सांस्कृतिक परिषद की नयी कार्यकारिणी की पहली बैठक बुधवार की देर शाम सेक्टर चार स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के विद्यापति सभागार में हुई. अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी व संचालन महासचिव नीरज चौधरी ने किया. आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गयी. मुख्य रूप से होली मिलन समारोह, परिषद के पंचांगयुक्त कैलेंडर व संस्था के वार्षिक उत्सव विद्यापति स्मृति पर्व समारोह के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
12 मार्च को मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में होगा होली मिलन समारोह
सर्वसम्मति से 12 मार्च को शाम छह बजे से परिषद की ओर से संचालित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में होली मिलन समारोह व इसके बाद पंचांगयुक्त कैलेंडर प्रकाशित किये जाने का निर्णय लिया गया. परिषद के वार्षिक कार्यक्रम विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन आगामी अप्रैल माह में किये जाने पर सहमति बनी.
ये थे मौजूद
मौके पर राजेंद्र कुमार, केसी झा, विजय कुमार झा, पीके झा ‘चंदन’, दिलीप कुमार झा, मिहिर मोहन ठाकुर, मिहिर कुमार झा (राजू), प्रदीप कुमार, अरुण पाठक, प्रकाश झा, अविनाश कुमार झा, सुदीप कुमार ठाकुर, सुशील कुमार झा, गणेश झा, आनंद नारायण मिश्र, विवेकानंद झा, गोविंद कुमार झा, रोशन कुमार तरुण आदि उपस्थित थे.
सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने मनाया पिकनिक सह होली मिलन
बोकारो, सखी बहिनपा मैथिलानी समूह, बोकारो का पिकनिक सह होली मिलन सेक्टर वन सी में गुरुवार को मनाया गया. नेतृत्व प्रभारी अमिता झा व महासचिव उषा झा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि विद्यापति रचित भगवती वंदना जय जय भैरवि असुर भयाउनि…के समवेत गायन से हुई. मौके पर कोषाध्यक्ष सुजाता झा, मीडिया प्रभारी संजीता भुवनेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी जयंती पाठक, रोजगार प्रभारी मुन्नी झा एवं कल्याणी मिश्रा, सदस्या शीला मिश्रा, किरण मिश्रा, राजकुमारी झा, डॉ मंजू झा, इंदिरा झा, नंदा झा, अल्का झा, आशा पाठक, प्रीता ठाकुर, मधु ठाकुर, पिंकी झा, रानी झा, नमिता झा, पूनम झा, पद्मा झा, रीमा, रंजना भगत, रूबी ठाकुर, किरण झा आदि उपस्थित थीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
