Bokaro News : अब रक्षक राइडर के नाम से बाइक पेट्रोलिंग करेगी बोकारो पुलिस

Bokaro News : पुलिस लाइन से एसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में 50 रक्षक राइडर बाइक, थाना पेट्रोलिंग, हाइवे पेट्रोलिंग व डायल 112 वाहन का काफिला निकला.शहर का किया भ्रमण, आमलोगों को दिलाया भरोसा.

बोकारो, बोकारो जिले में अब टाइगर पुलिस नहीं, बल्कि रक्षक राइडर के नाम से बाइक पेट्रोलिंग होगी. रक्षक राइडर पेट्रोलिंग के लिए झारखंड सरकार ने 50 बाइक उपलब्ध करायी है. पुलिस लाइन से सोमवार को एसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में 50 रक्षक राइडर बाइक, थाना पेट्रोलिंग, हाइवे पेट्रोलिंग व डायल 112 वाहन का काफिला निकला. काफिले को एसपी श्री सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, यातायात डीएसपी विद्या शंकर, सार्जेंट मेजर वन प्रणव कुमार, सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, यातायात इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, चास इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी ने संयुक्त रूप हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. एसपी ने काफिले के साथ बोकारो के सभी सेक्टरों व चास के सभी मुहल्लों में चक्कर लगाया. आमलोगों को विश्वास दिलाया कि रक्षक राइडर आमलोगों की सुरक्षा करेगी. कहीं से भी सूचना प्राप्त होगी. मिनट में घटनास्थल पर पहुंच कर सुरक्षा प्रदान करेगा. मौके पर दर्जनों पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >