Bokaro News: 400 से अधिक विद्यार्थियों किये गये सम्मानित

Bokaro News: डीएवी चार में सत्र 2025-26 के लिए पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप का समापन समारोह, कक्षा तीसरी से सातवीं व आठवीं से 12वीं में विवेकानंद हाउस विनर.

बोकारो, डीएवी चार में शुक्रवार को सत्र 2025-26 के लिए पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप का समापन समारोह हुआ. संपूर्ण सत्र में बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम व सक्रियताओं की रूपरेखा तैयार की गयी थी, ताकि बच्चे हर परिस्थिति में अपना श्रेष्ठ देने के लिए तत्पर रहे.

एकल नृत्य प्रस्तुति, समाचार वाचन, कैलीग्राफी, चित्र देखकर कहानी लेखन, कार्ड मेकिंग, कविता पाठ, क्विज, आशु भाषण, एग्जीबिशन, वार्षिक खेलकूद समारोह आदि इवेंट्स द्वारा विद्यालय के अधिकतम बच्चों को मंच दिया गया. 400 से अधिक बच्चों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. हाउस वाइज परिणाम में कक्षा तीसरी से सातवीं में विवेकानंद हाउस विनर बना. दयानंद हाउस दूसरे, विरजानंद हाउस तीसरे व श्रद्धानंद हाउस चौथे स्थान पर रहा. वर्ग आठवीं से 12वीं के हाउस परिणाम में विवेकानंद हाउस विनर, श्रद्धानंद दूसरे, विरजानंद तीसरे व दयानंद हाउस चौथे स्थान पर रहा.

क्लब एग्जिबिशन में होम साइंस विनर, द्वितीय आर्ट व तृतीय गणित-विज्ञान

क्लब एग्जिबिशन में उच्चतम अंक के साथ होम साइंस क्लब विनर बना. द्वितीय स्थान पर आर्ट क्लब व तृतीय स्थान पर गणित-विज्ञान क्लब रहा. विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने पुरस्कृत बच्चों को बधाई दी. प्राचार्य ने कहा कि जीतने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण किसी भी आयोजन में सम्मिलित होना है, जो कि आपके जज्बे, लगन, सीखने का हौसला और कुछ पाने के जुनून का द्योतक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >