कसमार, कसमार प्रखंड की हिसीम व मंजूरा पंचायत में बुधवार को झामुमो की पंचायत कमेटी के गठन को लेकर बैठक हुई. हिसीम पैक्स भवन में बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार महतो व संचालन कुलदीप कुमार ने किया. इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्देश दिया गया. रामदास सोरेन अध्यक्ष, रमेश कुमार महतो सचिव, रथुराम महतो कोषाध्यक्ष, जितेंद्र किस्कू एवं दिनेश्वर महतो उपाध्यक्ष एवं झरी राम महतो मीडिया प्रभारी बनाये गये. इसके अलावा कैलाश टुडू, मनोज कुमार हेंब्रम, रूपम भोक्ता, रामदास सोरेन, चंद्र किस्कू, विशुन लाल मरांडी, लोधन मरांडी, त्रिलोचन चंद्र देव, मंगरू महतो, बालेश्वर बेदिया, राम कुमार किस्कू, फेकन करमाली समेत अन्य को सदस्य बनाया गया है. मौके पर राजेश कुमार टुडू, श्यामलाल मांझी व अन्य लोग उपस्थित थे.
मंजूरा पंचायत : ऐनुल अंसारी अध्यक्ष व द्वारिका प्रसाद महतो बने सचिव
इधर मंजूरा पंचायत में बैठक की अध्यक्षता हरेंद्र महतो व संचालन शौकत अली अंसारी ने किया. सर्वसम्मति से ऐनुल अंसारी अध्यक्ष, मो यूसूफ अंसारी उपाध्यक्ष, द्वारिका प्रसाद महतो को सचिव, रूपेश कुमार महतो कोषाध्यक्ष, रिखिलाल महतो संगठन सचिव, राजेंद्र प्रसाद महतो मीडिया प्रभारी व कार्यकारी सदस्य के रूप में फरीद अंसारी, असगर अंसारी, सदानंद महतो, शौकत अंसारी, गुलाम मुस्तफा अंसारी, सुरेन्द्र महतो, लोबिन महतो, त्रिपुरारी महतो, इलियास अंसारी, विजय घांसी, अघनू महतो, मनोहर महतो का चयन हुआ है. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में संयोजक मंडली के सोहेल अंसारी, पंचायत प्रमुख हरेंद्र महतो, पंचायत उप प्रमुख शौकत अली अंसारी व पूर्व पंचायत अध्यक्ष अभिश्वर महतो मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान मंजूरा के दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर अलीमुद्दीन अंसारी, असगर अंसारी, कलिम अंसारी, अशोक महतो, शेखावत अंसारी, ख्वाजा मोइनुद्दीन अंसारी, आलम अंसारी, फरीद अंसारी, मुबारक अंसारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
