Bokaro News : जेइइ मेन सेशन-01 : पहली पाली में 340, तो दूसरी में 344 परीक्षार्थी हुए शामिल

Bokaro News : बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आइसीटी सेंटर व चास स्थित क्रिसेंट लैब्स में हुई परीक्षा, बोले डॉ गंगवार : परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त हुई.

बोकारो, इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेइइ मेन) के प्रथम सत्र के तहत बुधवार को बोकारो में 644 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. दोनों केंद्रों को मिलाकर पहली पाली में जहां 340, तो दूसरी में 344 कैंडिडेट पेपर-1 (बीइ/बीटेक) की परीक्षा में शामिल हुए. एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ एएस गंगवार के अनुसार चिकसिया (चास) में डॉ एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आइसीटी सेंटर में बने केंद्र में पहली पाली में कुल 146 में 142 कैंडिडेट ने परीक्षा दी. जबकि, 04 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 149 में 144 ने परीक्षा दी और 05 अनुपस्थित रहे. वहीं, ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड, चास स्थित क्रिसेंट लैब्स (क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के निकट) स्थित सेंटर में प्रथम पाली में 209 में 198 उपस्थित तथा 11 अनुपस्थित रहे. इसी सेंटर पर दूसरी पाली में कुल 207 में 200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 07 अनुपस्थित रहे. परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त हुई. गुरुवार को केवल पहली पाली में सुबह नौ बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक पेपर 2ए (बी. आर्क), पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) तथा पेपर-2ए और 2बी दोनों की परीक्षाएं ली जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >