Bokaro News: प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को कार्यस्थल पर लागू करें : अधिशासी निदेशक

Bokaro News: बीएसएल में पीएलसी एस7-400 बेसिक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, विभिन्न इकाईयों से 20 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा.

बोकारो, ‘वर्किंग टुगेदर ऐज वन सेल’ पहल के अंतर्गत सेल की यूनिट्स जैसे भिलाई इस्पात संयंत्र, दुर्गापुर, इस्को व बोकारो इस्पात संयंत्र के लिए ‘पीएलसी एस7-400 बेसिक’ विषय पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण ‘दक्ष’ की शुरुआत बीएसएल के ज्ञानार्जन व विकास केंद्र में गुरुवार से शुरू हुई. प्रशिक्षण में विभिन्न यूनिट्स से 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया. उद्घाटन अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी व कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) अजय कुमार ने किया. अधिशासी निदेशक राजश्री बनर्जी ने परिणाम-आधारित प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया. उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को अपने कार्यस्थल पर लागू करें. यह स्पष्ट रूप से पहचानें कि उन्होंने क्या सीखा है. अधिशासी निदेशक ने कहा कि प्रशिक्षण एक निवेश है, जिसका लाभ समय के साथ प्राप्त होता है, इसलिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के अंत में कार्यस्थल पर अनुप्रयोग के लिए स्पष्ट लर्निंग पॉइंट्स तैयार करने चाहिए. कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) अजय कुमार कहा कि इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन ज्ञानार्जन व विकास केंद्र में नियमित रूप से किया जाना चाहिए. मुख्य महाप्रबंधक, (मानव संसाधन-एल एंड डी) नीता बा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में सिम्युलेटर के माध्यम से हैंड्स-ऑन अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो प्रतिभागियों के लिए एक प्रभावी व व्यावहारिक सीखने का वातावरण प्रदान करेगा. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. मौके पर हरिहर राउत, महाप्रबंधक (इटीएल) के अलावा सेल के विभिन्न यूनिट्स से आये प्रतिभागी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >