Bokaro News : 30 से अधिक है उम्र, तो करायें सर्वाइकल कैंसर की जांच : सिविल सर्जन

Bokaro News : कैंप दो सीएस कार्यालय सभागार में चल रहे 10 दिवसीय सर्वाइकल कैंसर जांच प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, जांच के लिए 30 नये सीएचओ प्रशिक्षित.

बोकारो, कैंप दो सीएस कार्यालय सभागार में चल रहे 10 दिवसीय सर्वाइकल कैंसर जांच प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हुआ. समापन समारोह का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, प्रशिक्षक डॉ रश्मि मेधा व डॉ राजश्री रानी ने संयुक्त रूप से किया. डॉ प्रसाद ने कहा कि 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की जांच करानी चाहिए. सवाईकल कैंसर की मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए जागरूकता जरूरी है. स्वस्थ रहने के लिए जांच जरूरी है. डॉ मेधा व डॉ रानी ने कहा कि 30 नये सीएचओ को प्रशिक्षित करने के पीछे मंशा महिलाओं को जागरूक करने की है. साथ ही सर्वाइकल कैंसर जांच के लिए अस्पताल तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करें. 10 दिनों के प्रशिक्षण में सभी जानकारी दी गयी है. एनसीडी कोषांग द्वारा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मुख कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाती है. बचाव के लिए समय रहते कैंसर की प्रारंभिक लक्षण की पहचान जरूरी है. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रवि शंकर, सहायक आरती मिश्र आदि मौजूद थे.

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक

बोकारो, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार संचालित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से होगी. उद्घाटन सदर अस्पताल बोकारो सभागार में धनबाद ढुलू महतो करेंगे. अभियान दो अक्तूबर तक चलाया जायेगा. इसमें समुदाय स्तर पर विभिन्न प्रकार की सघन स्वास्थ्य स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच की जायेगी. यह जानकारी मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने सीएस कार्यालय में दी. सीएस ने बताया कि 18 सितंबर को टीकाकरण, 19 को गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग व उपचार, 20 को मानसिक स्वास्थ्य की जांच, 21को एनिमिया, राष्ट्रीय शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मासिक स्वच्छता संबंधित जागरूकता, 22 को एएनसी की जांच, 23 को सिकल सेल एनिमिया व ब्लड डोनेशन कार्यक्रम, 24 को यक्ष्मा मरीजों की पहचान व उपचार, 25 को पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, 26 से दो अक्तूबर तक सभी उपचार के साथ फाॅलोअप कार्यक्रम होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >