बोकारो,ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ बोकारो ने अभियान चला भारी मात्रा में शराब जब्त की साथ ही दो युवकों को गिरफ्तार किया. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 37520 रुपये है. वहीं गिरफ्तार दोनों युवक बिहार के रहनेवाले हैं. ये जानकारी सोमवार को आरपीएफ ओसी संतोष कुमार सिंह ने प्रभात खबर को दी. श्री सिंह ने बताया कि शनिवार को रात्रि पाली में ड्यूटी कर रहे एसआइ कुमार सत्यम ने एच/सी विकास कुमार, एच/सी जे. अंसारी, एच/सी धर्मेंद्र कुमार, एच/सी आनंद कुमार-2, एल/सी भगवती और आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी की एएचटीयू/टॉपबी टीम के साथ स्टेशन क्षेत्र में लगभग एक बजे व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान रविवार की सुबह एक युवक को भारी सामान के साथ एस्केलेटर के पास पीएफ नंबर 3 पर दो ट्रॉली बैग (लाल व हरा रंग) ले जाते हुए संदिग्ध रूप से घूमते देखा. उन्होंने संदिग्ध को हिरासत में लिया और ट्रॉली बैग खोलने के बाद उसमें शराब मिली. पूछने पर उन्होंने अपनी पहचान बतायी. कहा कि दोनों बिहार के भोजपुर के रहनेवाले हैं. विवेक कुमार, 23 वर्ष, पुत्र सिद्धनाथ साव, निवासी रतनपुर, थाना चांदी व मनंजय कुमार, 18 वर्ष, पुत्र संजय रे, निवासी अखेगड़ा टोला, थाना संदेश बताया.
कानूनी कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो को सौंपा गया
एसआइ कुमार सत्यम ने सभी कानूनी औपचारिकताओं का उल्लेख करते हुए उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में विवेक कुमार और मनंजय कुमार से ट्रॉली में 50 बोतलें उपरोक्त शराब की बोतलों को ट्रॉली बैग के साथ जब्त कर लिया. आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें जब्त सामान के साथ आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी लाया गया और उचित सुरक्षा में रखा गया. गिरफ्तार व्यक्तियों को जब्त सामग्री के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
