चंदनकियारी, चंदनकियारी थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप इनटांड़ जंगल में सोमवार को एक महिला का शव अधजली अवस्था में पुलिस ने बरामद किया. शव की पहचान लापता बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 2ए निवासी 55 वर्षीय नमिता देवी के रूप में हुई है. महिला के पुत्र अमर गोप ने शव की शिनाख्त की. एसपी हरविंदर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया. खोजी कुत्ता व क्राइम ब्रांच के पदाधिकारियों ने जांच की.
घटनास्थल पर चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित राय, बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र पासवान व भोजूडीह ओपी प्रभारी कुदंन कुमार ने जांच की. इधर, कुत्ते की निशानदेही पर पुलिस ने इनटांड़ गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतका के पुत्र ने कहा कि उसकी मां 20 जनवरी से लापता थी. सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक करने घर से निकली थी. इसके बाद नहीं लौटी. बीएस सिटी थाना में गुमशुदगी की शिकायत की दर्ज करायी गयी है.Bokaro News: लापता महिला का अधजला शव बरामद

Bokaro News: लापता महिला का अधजला शव बरामद
Copied link
Bokaro News: चंदनकियारी थाना क्षेत्र के एक जंगल में मिला शव, बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर दो से 20 जनवरी से लापता थी महिला, पुत्र ने शव की शिनाख्त की.