Bokaro News : सेवानिवृत्ति पर सीनियर मैनेजर नसीम सिद्दिकी को दी गयी विदाई

Bokaro News : बीएसएल के टीए-एलआरए, नगर सेवा विभाग में विदाई समारोह का आयोजन, सीनियर मैनेजर के कार्यों को बताया गया प्रेरणादायक

बोकारो, बीएसएल के टीए-एलआरए, नगर सेवा विभाग में गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया. इसमें विभाग के सीनियर मैनेजर नसीम सिद्दिकी को विदाई दी गयी. मुख्य रूप से मौजूद विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि नसीम सिद्दिकी की कुशल प्रशासनिक क्षमता व नेतृत्व विभाग के लिए प्रेरणादायक रही है. नसीम सिद्दिकी ने कहा कि विभाग ने उन्हें कई अवसर प्रदान किये. वे इस संगठन का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करते हैं.

बता दें श्री सिद्दिकी 28 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं. इस दौरान टीए-रेवेन्यू के डिप्टी मैनेजर एसआर पात्रा, टीए-एलआरए, नगर सेवा विभाग के सीनियर ऑपरेटर आफताब आलम, टेक सुपरवाइजर संजय कुमार, जूनियर मैनेजर जयंत मिश्रा, सीनियर क्रेन ऑपरटेर अमर कुमार, ऑपरेटर राकेश महतो सहित अन्य मौजूद थे.

बीएसएल में अंतर विभागीय तबादला

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र में गुरुवार को अंतर विभागीय तबादला हुआ. अरधेंदू शेखर नंदी का स्थानांतरण सीएसआर जनरल मैनेजर से बिजनेस एक्सेलेंस जनरल मैनेजर के पद पर हुआ. वहीं विश्वजीत बनर्जी का स्थानांतरण बिजनेस एक्सलेंस के जनरल मैनेजर पद से सीएसआर जनरल मैनेजर के पद पर हुआ. वहीं जनरल मैनेजर (एचआर-सीसीएलसी) प्रांजली को मौजूदा पद के साथ मैनपॉवर प्लानिंग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में 26 फरवरी को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया.

मांगों को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज ने की वार्ता

बोकारो, जय झारखंड मजदूर समाज के साथ बीएसएल अधिशासी निदेशक (एचआर) राजश्री बनर्जी की वार्ता हुई. यूनियन के महामंत्री बीके चौधरी ने बताया कि 39 माह का एरियर, यूनियन चुनाव, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम में परिवर्तन, ग्रेज्युटी से सिलिंग हटाने, सभी प्रकार के क्वार्टर मे टाइल्स लगाने, वरीयता के आधार पर एस-6 के बाद इओ बनाने, अप्रेंटिस किये विस्थापित व आश्रित को उम्र सीमा बढ़ाते हुए सभी को नियोजन समेत अन्य मामलों पर वार्ता हुई. मौके पर संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, एनके सिंह, एसके सिंह, अनिल कुमार, सीकेएस मुंडा, रमा रवानी, राजेंद्र प्रसाद, तुलसी साह, रोशन कुमार, दिलीप कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >