Bokaro News : 2000 से अधिक वानस्पतिक प्रजातियों की लगायी प्रदर्शनी

Bokaro News : डीपीएस बोकारो में वार्षिक पुष्प-वनस्पति प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता आयोजित, पेड़ ना काटने की गुहार लगाती धरती माता की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र.

बोकारो, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में शुक्रवार को फुलवारी नामक वार्षिक पुष्प-वनस्पति प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता हुई. प्राइमरी व सीनियर, दोनों ही इकाई में कार्यक्रम आयोजित हुए. तरह-तरह के फूल, मौसमी फल, औषधीय व सजावटी पौधे, बोनसाई व सब्जी सहित विभिन्न कैटेगरी में बच्चों ने 2000 से अधिक वानस्पतिक प्रजातियों की प्रदर्शनी लगायी. फूल, पौधे, वन्यप्राणी संरक्षण, सुरक्षित भविष्य एवं जीवन-रक्षा के लिए प्रकृति की रक्षा आदि के संबंधित प्रदर्श खास रहे. वहीं, पेड़ न काटने की गुहार लगाती धरती माता की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही.

सुरक्षित भविष्य के लिए लगायें अधिकाधिक पौधे : आइएफएस

प्राइमरी इकाई में मुख्य अतिथि बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी (प्रशिक्षु) संदीप शिंदे (भावसे) ने प्रकृति-संरक्षण की दिशा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया. उन्होंने सुरक्षित भविष्य के लिए विद्यार्थियों को वृक्ष बचाने, प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने की प्रेरणा दी.

सफलता का कोई शॉर्टकट व मेहनत का कोई विकल्प नहीं : अपर समाहर्ता

सीनियर इकाई में मुख्य अतिथि जिले के अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प है और ना ही सफलता का कोई शॉर्टकट. विद्यालय के प्राचार्य डॉ गंगवार ने कहा कि फुलवारी का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति की रक्षा, उसके पोषण व पर्यावरण-संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना है. उनका मिट्टी से जुड़ाव आवश्यक है. विद्यालय हर साल यह आयोजन करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >