Bokaro News : पुराने मामलों को दो माह के अंदर करे निष्पादित : एसपी

Bokaro News : कैंप दो एसपी कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, संदिग्ध अपराधियों पर विशेष नजर रखने व वाहन जांच अभियान लगातार चलाने का निर्देश.

बोकारो, कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता एसपी मनोज स्वर्गियारी व संचालन मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने किया. एसपी श्री स्वर्गियारी ने कहा कि वर्ष 2000 से पहले लगभग 370 पुराने लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादित करें. दो माह में सभी केस की समीक्षा करते हुए निष्पादित करे. शहर में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए निगरानी बढ़ाये. पेट्रोलिंग करने में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरते. संदिग्ध अपराधियों पर विशेष नजर रखे. रूटीन वाहन जांच अभियान लगातार चलाये. ट्रैफिक समस्या व सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए विशेष योजना बना कर काम करें. किसी भी हाल में ट्रिपल राइडिंग पर रोक लगाये. ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

कोयला-बालू चोरी व पत्थर तस्करी के खिलाफ करें छापेमारी

एसपी ने कहा कि अवैध कोयला, बालू चोरी, पत्थर तस्करी के विरूद्ध लगातार छापामारी करते रहे. थाना व ओपी प्रभारी ने कार्य में शिथिलता बरती, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. पासपोर्ट सेवा वेरीफिकेशन को लंबित नहीं रखे. मादक द्रव्य व अवैध शराब के विरूद्व लगातार छापामारी करे. लंबित वारंट व कुर्की का निष्पादन भी जल्द करें. महिला अपराध की लगातार समीक्षा करें. लंबित चरित्र प्रमाण-पत्र, आयोग व न्यायालय से संबंधित मामलों को अविलंब निष्पादित करे. नक्सल क्षेत्र के सभी थाना व ओपी प्रभारी को किसी प्रकार की सूचना मिलती है, तो बिना किसी आदेश के छापामारी व सत्यापन नहीं करे. पूरी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे.

जन समस्याओं का त्वरित करें समाधान

एसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करे. जनता की विश्वास को जीतने का प्रयास करें. इससे अपराध पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी. बैठक में साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों पर भी चर्चा की गयी. इस दौरान साइबर सेल यूनिट के साथ-साथ साइबर एक्सपर्ट से भी चर्चा की गयी. बैठक में नक्सल मामलों पर भी चर्चा की गयी. ललपनिया सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों पर लगातार अभियान चलाने की चर्चा की गयी.

ये थे मौजूद

मौके पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, यातायात डीएसपी विद्या शंकर, सीसीआर डीएसपी डॉ शकिल आबिद सम्स, सार्जेंट मेजर वन प्रणव कुमार सहित विभिन्न थाना के इंस्पेक्टर व प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >