बोकारो, झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुक्रवार को जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में 13वें दिन भी जारी रहा. मैट्रिक की अंग्रेजी व इंटर में हिस्ट्री विषय की परीक्षा हुई. पहली पाली की परीक्षा सुबह 09.45 बजे से एक बजे तक चली व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5.15 तक चली. सेक्टर-2 डी केंद्र से परीक्षा देकर निकली कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चास की छात्राओं का कहना था कि पेपर आसान था. इसमें विद्यार्थी आसानी से अधिक नंबर स्कोर कर लेंगे. कहा कि किसी भी सवाल ने परेशान नहीं किया. अंग्रेजी के लिए चार से पांच घंटे की पढ़ाई की थी. जो पढ़ा, वही परीक्षा में आ गया. वहीं, अगर थोड़ी भी पढ़ाई की, हो तो आसानी से 80 में से 50 – 60 नंबर लाया जा सकता है.
वहीं केंद्रों पर परीक्षा से आंधे घंटे पहले तक परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश कराया गया. केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था थी. परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गयी थी.मैट्रिक में 23548 व इंटर में 14391 विद्यार्थी हुए शामिल
डीइओ जगरनाथ लोहरा ने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा में कुल 23693 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 23548 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 145 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे. इंटर की परीक्षा में कुल 14536 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 14391 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 145 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे. कहा कि एक मार्च को इंटर में पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा होगी.सीबीएसइ बोर्ड : हिंदी पेपर देकर खुश हुए विद्यार्थी
बोकारो, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) में 10वीं के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को हिंदी विषय की परीक्षा दी. परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1.30 बजे समाप्त हुई. परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी दिखी. छात्रों का कहना था कि पेपर आसान था और उनके आत्मविश्वास बढ़ गया. कहा कि सभी सवाल सिलेबस के अंतर्गत ही था. उम्मीद है कि अच्छे मार्क्स मिलेंगे. सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा ली गयी. सभी परीक्षार्थियों को ससमय प्रवेश दिया गया. परीक्षा केंद्र के अंदर सभी परीक्षार्थियों को सीबीएसइ गाइडलाइंस के तहत प्रवेश कराया गया. परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर केवल एडमिट कार्ड, एक फोटो आइडी प्रूफ, नीला ब्लू बाल पेन, पेंसिल, इरेजर के साथ प्रवेश दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
