Bokaro News: हेलमेट पहनाया, माला पहनाया, टीका लगाया... पर नहीं सुधर रहे वाहन चालक

Bokaro News: बोकारो पुलिस के साथ यातायात विभाग की ओर से सडक दुर्घटना को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. लोगों को हेलमेट पहनाया जा रहा है. माला पहना व टीका लगाकर जागरूक किया जा रहा है. इसके बाद भी स्थिति सुधरती नहीं दिखाई दे रही है. लोग फाइन भरते हैं, लेकिन जीवन की परवाह नहीं करते है.

बिना सीट बेल्ट लगाये व हेलमेट पहने घर से निकल जाते है. दुर्घटना के शिकार होकर जख्मी होते हैं या जान गंवाते हैं इसके साथ ही दूसरों की भी जान जोखिम में डालते हैं. लगातार हो रहीं सड़क दुर्घटना में मौत को लेकर बोकारो प्रशासन सख्त हो गया है. कड़ाई से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. जिले में बढ़तीं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण व यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर हर बैठक में डीसी अजयनाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने यातायात विभाग को निर्देश दिया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में 235 सड़क सडक दुर्घटनाएं हुई थीं. इसमें 221 लोगों की मृत्यु हुई. 50 से अधिक घायल हुए थे. वर्ष 2025 में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़कर 234 हो गयी. इसमें 223 लोगों की मृत्यु हुई. 100 से अधिक लोग घायल हुए. लगातार बढ रहे दुर्घटना को देखते हुए जागरूकता अभियान तेज करने के साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया गया. सड़कों की स्थिति व ब्लैक स्पॉट्स पर चर्चा की है.

अभियान के दौरान विशेष निर्देश

– ट्रकों में ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा.- पिकअप वैन व बड़ी वाहनों पर लगी अवैध एक्स्ट्रा लाइटों को हटाया जायेगा.- दोपहिया वाहन व स्टंट पर नकेल कसने के साथ ट्रिपल राइडिंग पर चेकिंग होगी.

– बाइक पर पीछे बैठकर चलने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा.- ध्वनि प्रदूषण मोडिफाइड साइलेंसर व स्टंट करने वाले बाइकर्स पर कार्रवाई होगी.

– व्यावसायिक वाहनों में स्पीड की जांच के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी.- बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएमआरपी) वाले वाहनों पर रोक लगेगी.

– शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच के साथ कार्रवाई होगी.- रॉंग साइड में ड्राइविंग व रात में वाहनों पर रिफ्लेक्टर न होने पर कार्रवाई होगी.

सजगता के साथ वाहन चलाने का आग्रह

सभी वाहन चालकों से सडक पर सुरक्षा व सजगता के साथ वाहन चलाने का आग्रह किया जा रहा है. यातायात नियमों का पालन करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. सुधार के लिए फाइन भी काटा जा रहा है. अब अभियान में कडाई की जा रही है. – नीतिश कुमार, यातायात इंस्पेक्टर, बोकारो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >