बोकारो, गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीपुन्नू क्षेत्र में गुरुवार को हाथियों के झुंड के कुचल देने से हुई एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की घटना पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने शोक जताया है. डीसी ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है. जिला प्रशासन कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार देय मुआवजा, पारिवारिक लाभ व अन्य सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराया जाये.
इस संबंध में उपायुक्त ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय कक्ष में बैठक की व डीएफओ से घटनाक्रम की जानकारी ली. बैठक में हाथियों के पारंपरिक विचरण मार्ग, हालिया गतिविधियों व मानव-हाथी संघर्ष के कारणों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए ठोस व व्यावहारिक रणनीति अपनानी होगी. उपायुक्त ने कहा कि हाथी विचरण से प्रभावित पंचायत क्षेत्र बड़कीपुन्नू, गोपो, कंडेर, ललपनिया, रहावन आदि में सोलर लाइट लगाने के लिए स्थल चिह्नितकर सर्वे कराया जाये. शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर जिला को समर्पित करें, ताकि रात में ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित हो सके.Bokaro News: हाथियों के विचरण प्रबंधन पर हुआ विमर्श, घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने की तैयारी
Bokaro News: एक ही परिवार की तीन सदस्य की मौत पर उपायुक्त ने जताया शोक, परिजनों को मुआवजा समेत अन्य योजनाओं का लाभ देने का निर्देश.

Bokaro News: हाथियों के विचरण प्रबंधन पर हुआ विमर्श, घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने की तैयारी