चास, शक्ति सेना ने गुरुवार को जलापूर्ति योजना फेज दो को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर चास नगर निगम कार्यालय में हल्ला बोल प्रदर्शन किया. नेतृत्व प्रमुख प्रदीप बर्मन ने किया. श्री बर्मन ने कहा कि लोगों को पेयजल की काफी दिक्कत हो रही है .कई कॉलोनी में पाइपलाइन का विस्तार हो चुका है, लेकिन अभी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है. कहा कि लोग दूर से पानी लाकर अपने घरों में काम चला रहे हैं, जबकि नगर निगम के अधिकारी द्वारा होल्डिंग टैक्स के नाम पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है यह बिल्कुल गलत है. जनता को सही सुविधा नहीं दी जा रही है, सिर्फ होल्डिंग टैक्स लिया जा रहा है.
सहायक नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
कहा पानी की समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं हुआ तो चास नगर नगर निगम में तालाबंदी करेंगे. प्रदर्शन के बाद लोगों ने सहायक नगर आयुक्त जयपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा. मौके पर राजकिशोर ठाकुर, आजाद ठाकुर, शिवनारायण प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, सेवक राम, रेखा देवी, रीना देवी, पूजा कुमारी, रीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
जल व वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
चास, जल व वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर दामोदर बचाओ आंदोलन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार से मिला. प्रदूषित हो रही सिंगारी जोरिया व गरगा नदी के विषय में जानकारी दी. लोगों ने कहा कि दामोदर नदी की सहायक नदी है सिंगारी जोरिया व गरगा. इसको नमामि गंगे के तहत शामिल भी किया गया. चास नगर निगम के आवासीय कॉलोनी के गंदे पानी को बिना ट्रीटमेंट किये ही नदी में प्रवाह किया जा रहा है. साथ ही नदियों को अतिक्रमण करके आवास भी बनाये जा रहा है. इस पर डीएफओ नदी को अतिक्रमण मुक्त करवाने का आश्वासन दिया. कहा कि जल्द ही संबंधित रिपोर्ट मंगवाकर अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास करके एवं ज्यादा से ज्यादा पौधे लगे इस पर जल्द ही बैठक की जायेगी. प्रतिनिधि मंडल में दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, ललित सिन्हा, शिवकुमार श्रीवास्तव, विक्रम कुमार महतो, गोपाल साह, करमचंद गोप, आशीष कुमार महतो सहित अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
