Bokaro News: बीएसएल कर्मियों व आश्रितों के लिए सेक्टर तीन क्लब को चालू कराने की मांग

Bokaro News: बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन से मिला बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल.

बोकारो, बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (बीडू) का एक प्रतिनिधिमंडल युवा कर्मचारियों के करियर ग्रोथ के लिए ई-0 (जूनियर ऑफिसर) प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव से संबंधित सुझावों को लेकर बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन अंजनी कुमार शरण से मिला. इंसेंटिव स्कीम फॉर्मूला में बदलाव, कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए सेक्टर तीन क्लब को चालू कराने को लेकर पहल करने की मांग की.

कर्मियों का करियर ग्रोथ बीडू की सर्वोच्च प्राथमिकता : महामंत्री

यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि कर्मियों का करियर ग्रोथ सर्वोच्च प्राथमिकता है. वर्तमान में सभी कर्मचारी प्लांट में रिकॉर्ड उत्पादन के लिए अपनी दक्षता के अनुकूल अहम योगदान दे रहे हैं. उनकी दक्षता का सही उपयोग हो सके इसलिए युवा कर्मचारियों के फ्यूचर ग्रोथ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. ई-जीरो परीक्षा में डिप्लोमा इंजीनियर्स के अनुभव के अंको की गिनती ज्वाइनिंग डेट से हो.

वर्तमान ई-0 प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव करते हुए कर्मियों को लाभ

वर्तमान ई-0 (जूनियर ऑफिसर) प्रमोशन पॉलिसी में बी टेक व समकक्ष को एस-6 दो वर्ष का अनुभव, डिप्लोमा होल्डर व समकक्ष को एस 6 पांच वर्ष का अनुभव, आइटीआइ व समकक्ष को एस 6 10 वर्ष का अनुभव होने पर पात्रता दी जाती है. वर्तमान ई-0 प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव करते हुए बीटेक होल्डर व समकक्ष को कम से कम एस 5 ग्रेड में, डिप्लोमा इंजीनियर्स व समकक्ष को एस 6 ग्रेड होने पर मिले.

परीक्षा की वेकेंसी में सीटों की संख्या बढ़ायी जाये

आइटीआइ व समकक्ष को ग्रेड एस-6 के बाद पांच वर्षों के अनुभव के बाद इ-जीरो परीक्षा की पात्रता दी जानी चाहिये. वर्तमान की इ जीरो प्रोमोशन पाॅलिसी के अनुसार जिस प्रकार से अनुभव के अंकों की गिनती की जाती है, वो डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए बहुत ही नुकसानदायक है. साथ हीं ई-0 (जूनियर ऑफिसर) परीक्षा की वेकेंसी में सीटों की संख्या को दो प्रतशित से बढ़ाकर चार प्रतशित किया जाये.

पुरानी इंसेंटिव स्कीम के फाॅर्मूले में बदलाव किया जाना जरूरी

महामंत्री श्री कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष ई-0 की बहाली निकाली जाये, प्लांट में कार्यरत कुशल व दक्ष युवाओं का ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेगा. सभी शॉप के रिकॉर्ड उत्पादन को देखते हुए पुरानी इंसेंटिव स्कीम के फाॅर्मूले में बदलाव किया जाना अति आवश्यक है. प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, सहायक मंत्री पप्पू यादव, संगठन मंत्री संजय कुमार, नितेश कुमार, सिद्धार्थ सेन, चंदन कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >