बोकारो, आयकर विभाग, टीडीएस (वार्ड) बोकारो की ओर से नया आयकर अधिनियम 2025 व नवीनतम टीडीएस/टीसीएस प्रावधान से संबंधित सेमिनार का आयोजन गुरुवार को आशा लता दिव्यांग विकास केंद्र पांच में हुआ. मुख्य वक्ता रांची टीडीएस सर्किल के आयकर उपायुक्त सहजानंद ने नये आयकर अधिनियम 2025 के बारे में बताया. उन्होंने नये अधिनियम की आवश्यकता, उसके प्रावधान व फायदे की जानकारी दी. उपायुक्त ने बताया कि टीडीएस से संबंधित करेक्शन स्टेटमेंट की समय सीमा को छह वर्ष से घटा कर दो वर्ष कर दी गयी है. इसलिए सभी को टीडीएस स्टेटमेंट दाखिल करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए. टीडीएस वार्ड बोकारो सर्किल के आयकर अधिकारी दीपक कुमार व सेवानिवृत्त अधिकारी कमलेश कुमार सिन्हा ने टीडीएस व टीसीएस के नये प्रावधानों के बारे में जानकारी दी. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन आयकर निरीक्षक मनोज कुमार झा ने किया. सेमिनार में आयकर विभाग, बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन, बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रियल एस्टेट बोकारो समेत सरकारी व निजी विद्यालय के अधिकारी व प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया.
Bokaro News: टीडीएस संबंधी करेक्शन स्टेटमेंट की समयसीमा की गयी दो साल

Bokaro News: टीडीएस संबंधी करेक्शन स्टेटमेंट की समयसीमा की गयी दो साल
Copied link
Bokaro News: आयकर अधिनियम 2025 व नये टीडीएस व टीसीएस प्रावधान को लेकर आशा लता दिव्यांग विकास केंद्र में सेमिनार का आयोजन.