बोकारो थर्मल पावर प्लांट में ठेका मजदूर की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने जाम किया मेन गेट

Bokaro News: बोकारो के थर्मल पावर प्लांट कार्यरत मजदूर की मौत ड्यूटी पर आने के बाद हो गयी. सुबह से उनकी तबीयत खराब थी. मौत के बाद ग्रामीणों के संग परिजनों ने प्लांट का मेन गेट जाम कर दिया है.

बोकारो, राकेश वर्मा: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले ए पावर प्लांट में गुरुवार की सुबह 8 बजे एक ठेका मजदूर की मौत हो गयी. वह कंपनी की इएसपी के ओवरवायलिंग कार्य में तैनात था. वह केआर कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर हेल्पर काम करता था. मृतक की पहचान जरवा बस्ती निवासी अशोक भुइयां के रूप में हुई है.

ड्यूटी पर आने के बाद से ही खराब होने लगी थी तबीयत

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह अशोक भुईयां की तबीयत ड्यूटी पर आने के बाद से ही खराब होने लगी थी. जिस कारण वह अपने कार्यस्थल पर लेट से पहुंचा. लेकिन इसके बाद से ही उसकी स्थिति और बिगड़ने लगी. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसके साथी मजदूर उसे पास में स्थित एक स्थानीय अस्पताल में ले गये. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ग्रामीणों और परिजनों ने जाम किया मेन गेट

इसके बाद पावर प्लांट में ओवरवायलिंग के कार्य में लगे सभी मजदूरों ने काम बंद कर दिया. परिजन समेत अन्य मजदूर और जरवा बस्ती के ग्रामीणों ने शव के साथ पावर प्लांट का मेन गेट जाम कर दिया. परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है.

Also Read: Kolhan University: पीने के पानी के लिए तरस रहे कोल्हान यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स, रजिस्ट्रार ने दिया ये आश्वासन

Also Read: SNMMCH धनबाद के डॉक्टर काम पर लौटे, मारपीट की घटना के बाद चले गये थे हड़ताल पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >