VIDEO: 40 हाथियों के लिए भोजन की तलाश में गोपो गांव पहुंचे सरदार हाथी की कुआं में गिरने से मौत

Bokaro News: बोकारो जिले के गोपो गांव में देर रात 40 हाथियों का सरदार अपने साथियों के लिए भोजन का पता लगाने गोपो गांव पहुंचा था. अंधेरे में कुआं में गिरने से उसकी मौत हो गई. शव को बाहर निकालने के लिए वन विभाग ने क्रेन मंगवाया.

Bokaro News| महुआटांड़/ललपनिया (बोकारो), रामदुलार पंडा/ नागेश्वर : बोकारो जिले में सरदार हाथी की कुआं में गिरने से मौत हो गई. घटना गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपो (धवैया) में हुई है. गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात अंधेरे में कुआं में जा गिरा. कुआं के संकरा होने के कारण वह उसमें फंस गया और उसकी मौत हो गई. हाथियों के झुंड का सरदार हाथी मुंह के बल कुआं में गिर गया था. शुक्रवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को पता चला, कुआं के पास भारी भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग दोनों को सूचना दी.

40 हाथियों के झुंड का सरदार था हाथी

सूचना मिलते ही महुआटांड़ थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव जवानों के साथ वहां पहुंचे. वनकर्मी भी पहुंच गए हैं. हाथी के शव को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाया गया है. वनकर्मी विजय कुमार गुप्ता के मुताबिक, मृत हाथी अपने 40 हाथियों के झुंड का सरदार था. वह झुंड से पहले गांव में खाने की तलाश करने पहुंचा था.

कुआं में फंसा सरदार हाथी. फोटो : प्रभात खबर

अंधेरे की वजह से सूखे और संकरे कुआं में गिरा हाथी

अंधेरा होने की वजह से वह कुआं को देख नहीं पाया और उसमें मुंह के बल गिर गया. कुआं सूखा था और संकरा भी. इसलिए हाथी उसमें फंस गया और खुद को बाहर नहीं निकाल पाया. उसकी मौत हो गई. घटनास्थल गांव के बीचोबीच है और रतिलाल महतो के घर के ठीक पीछे उनके कुएं में यह घटना हुई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रतिलाल की सब्जी की फसलों को हाथी ने रौंद डाला

घटना के पहले रतिलाल महतो की बारी में लगी सब्जी के कई प्रकार की फसलों को हाथी ने कुचल दिया, जिससे उनको अच्छा-खासा आर्थिक नुकसान हुआ है. गांव में एक हाथी की मौत के बाद मुखिया तेजलाल महतो भी मौके पर पहुंच गए हैं.

इसे भी पढ़ें

24 जनवरी को यहां मिल रहा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, आपको आज कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

1409 वोटर ने किया मतदान, बैलेट में मिले 1509 मत, देर रात तक हंगामे के बाद एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव रद्द

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >