Bokaro News: श्री राम के जयघोष से गूंजा चास, झूमे भक्त

Bokaro News: श्री श्री रामराजा महोत्सव का समापन, झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, प्रतिमा का किया गया विसर्जन.

चास, चास हरि मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री रामराजा महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को श्री राम की प्रतिमा व झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. भक्तों के जय श्री राम, राजा राम के जयकारों से पूरा चास पुराना बाजार गूंजता रहा. भक्ति गीतों पर राम भक्त खूब झूमे. विसर्जन के पूर्व महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद चास पुराना बाजार हरि मंदिर से चेकपोस्ट होते हुए महावीर चौक तक शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान जगह-जगह महिलाओं ने श्रीराम की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की. शोभा यात्रा में कलाकारों ने श्री राम परिवार, शिव पार्वती, श्री राधा कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की. प्रभु के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. जोधाडीह मोड़ स्थित सोलागीडीह तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया. बताया गया कि विसर्जन के बाद भी लोगों के लिए दो दिन मेला जारी रहेगा. महोत्सव को सफल बनाने में पूजा समिति और प्रशासन का योगदान रहा. मौके पर समाजसेवी परिंदा सिंह, राजू महतो, मनोज राय पूजा कमेटी के अध्यक्ष देबू पाल, मदन मोदक, अमर स्वर्णकार, आशीष दे, व्योम दे, गणेश, प्रभाष दे, विकास मोदक, धनंजय दत्त, विजय दत्त सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >