Bokaro News: आत्महत्या के लिए उसकाने के आरोप में मामला दर्ज

Bokaro News: बालीडीह थाना में शनिवार को रेलवे कॉलनी निवासी मृतक राजेश कुमार की मां आरती देवी के आवेदन पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

मामले में पूजा कुमारी व लव कुमार को आरोपी है. ज्ञात हो कि सब्जी विक्रेता महिला के पुत्र राजेश ने 14 जनवरी को पटना से आने के बाद घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी. सूचना पर जब उसकी मां पहुंची, तो देखा कि उसने पूजा नाम की तथाकथित प्रेमिका से फोन पर बात करते हुए सुसाइड कर लिया था. मृतक की मां का कहना है कि उसका बेटा उक्त युवती से प्रेम करता था, पर उस लड़की का आरोपी लव के साथ भी संबंध था. इस बात को लेकर कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने उनके बेटे से झगड़ा भी किया था. मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि पूजा कुमारी व लव कुमार की प्रताड़ना से तंग आकर उसके बेटे राजेश ने सुसाइड कर लिया. कहा कि आरोपियों ने राजेश को सुसाइड के लिए उकसाया. इधर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >