Bokaro News: बीएसएल के मजदूर 12 फरवरी की हड़ताल के लिए रहें तैयार : सचिव

Bokaro News: ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने चार लेबर कोड के खिलाफ सीसीएस विभाग में की सभा.

बोकारो, ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से चार लेबर कोड के खिलाफ में मजदूरों के बीच अभियान को गति देते हुए सीसीएस विभाग के डिस्पैचर के समक्ष मंगलवार को सभा की गयी. एटक के सचिव सत्येंद्र कुमार ने कहा कि बोकारो स्टील के मजदूर 12 फरवरी को आहूत हड़ताल के लिए तैयार रहें. 21 नवंबर 2025 से ही देश के अन्य हिस्सों के साथ बोकारो स्टील प्लांट में भी केंद्र सरकार द्वारा (श्रम) कोड्स की अधिसूचना के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं. सीटू के सचिव इश्तियाक अंसारी ने कहा कि मजदूरों का आधा अधूरा वेज रिविजन हुआ है. नौ जुलाई को देश के 25 करोड़ से ज्यादा मजदूर लेबर कोड के खिलाफ हड़ताल कर अपनी मंसूबा जाहिर कर चुके हैं. चारों लेबर कोड रद्द करने की मांग पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 12 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का निर्णय लिया है. भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार श्रम एक समवर्ती विषय है, इसलिए इन संहिताओं का कार्यान्वयन राज्य सरकारों पर निर्भर करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >