बोकारो, स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) के तत्वावधान में सत्र 2025-26 के लिए बोकारो इस्पात संयंत्र की मेजबानी में आयोजित इंटर-स्टील प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच शनिवार को बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. रोमांचक मुकाबले में बोकारो स्टील प्लांट की टीम ने इस्को स्टील प्लांट को 90 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. बीएसएल के आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. बदें कि प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने भाग लिया, जिनमें आरआइएनएल-विशाखापत्तनम, टाटा स्टील, राउरकेला स्टील प्लांट, सलेम स्टील प्लांट, जेएसडब्ल्यू-बेल्लारी, इस्को स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट व बीएसएल की टीमें शामिल थीं. समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीएसएल की अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी. कहा कि खेल ना केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न स्टील संयंत्रों के बीच सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करते हैं. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एल एंड डी) नीता बा, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सीआरके सुधांशु, महाप्रबंधक (सीईडी) एके अविनाश सहित अन्य वरीय अधिकारी व अन्य उपस्थित थे.
Bokaro News: बीएसएल ने जीता इंटर-स्टील प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब

Bokaro News: बीएसएल ने जीता इंटर-स्टील प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब
Copied link
Bokaro News: स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) के तत्वावधान में सत्र 2025-26 के लिए हुआ आयोजन, आदित्य सिंह बने मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज.