Bokaro News : बीएसएल : कर्मी पर टूट कर गिरी क्रेन की कपलिंग, घायल

Bokaro News : प्लांट के सीआरएम 1-2 के आरजीबीएस के कर्मचारी दिलीप कुमार मांझी जख्मी हुए हैं, बीजीएच में चल रहा इलाज.

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे एक हादसे में कार्य कर रहा कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कर्मचारी को बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डाॅक्टरों की टीम इलाज में जुटी है. प्लांट के सीआरएम 1-2 के आरजीबीएस के कर्मचारी दिलीप कुमार मांझी जख्मी हुए हैं. बताया जाता है कि क्रेन की कपलिंग टूट कर ऊपर से गिर गया. उसका टूटा हिस्सा कर्मचारी को जा लगा, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया. उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीजीएच रेफर किया गया, जहां स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ऑटो ने कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचे सवार

तलगड़िया, सियालजोरी थाना क्षेत्र के चास- तलगड़िया मुख्य पथ किनारे स्थित पेट्रोल पंप बुढिबिनोर के नजदीक एक ऑटाे ने कार में पीछे से टक्कर मार दी. ऑटो पलट गया व सवार बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार कार चास मु थाना क्षेत्र के कुम्हरी गांव से मोहाल जा रहा था. ऑटो बीजीएच से मरीज को लेकर डिगवाडीह धनबाद जा रहा था. कार के आगे हाइवा को देखकर उसने चालक ने ब्रेक लगाया. इसी क्रम में पीछे से आ रहे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी. दो लोगों को मामूली चोट लगी है. कार चालक के मरम्मत के आश्वासन पर समझौतो हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >