Bokaro News : 25 करोड़ रुपये से गुलजार होगा बोकारो का होली बाजार

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट के पूर्व व वर्तमान अधिकारियों के पर्क्स एरियर का होगा भुगतान, 1000 पूर्व अधिकारियों को मिलेंगे 10 करोड़ रुपये व 1500 वर्तमान अधिकारियों को 35 प्रतिशत पर्क्स का हो रहा भुगतान

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के पूर्व व वर्तमान अधिकारियों के पर्क्स एरियर की राशि 25 करोड़ रुपये से इस बार बोकारो का होली बाजार गुलजार होगा. बीएसएल के 1000 पूर्व अधिकारियों को 10 करोड़ रुपये मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर, 1500 वर्तमान अधिकारियों को 35 प्रतिशत पर्क्स का भुगतान हो रहा है. बोकारो के बाजार में लगभग 25 करोड़ रुपये आयेंगे. 35 प्रतिशत पर्क्स का भुगतान का लाभ बीएसएल के लगभग 1200 व पूरे देश के 12 हजार अधिकारियों को मिलेगा. भुगतान को प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारी को विहित प्रपत्र में पूरी सूचना भरकर देनी होगी, ताकि सभी प्रकार के भत्तों का भुगतान हो सके. उधर, बीएसएल-सेल के पूर्व अधिकारियों के खाते में 11 माह बकाया पर्क्स का एरियर भुगतान बुधवार से शुरू है. पूर्व अधिकारियों के खाते में लाखों रुपये बकाया आ रहा है. इससे बीएसएल के 1000 रिटायर अधिकारी लाभान्वित होंगे.

वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिये 35 प्रतिशत पर्क्स का भुगतान

सेल अपने अधिकारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 35 प्रतिशत पर्क्स का भुगतान कर रहा है. यह राशि भोजन के कूपन, शिक्षा और हॉस्टल अलाउंस, प्रोफेशनल अपडेशन, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, वर्दी भत्ता, कार भत्ता, आवासीय कार्यालय के लिए सहायक, इंटरनेट, भ्रमण सहित अन्य मदों को मिलाकर बेसिक वेतन के 35 प्रतिशत राशि मिलेगी. मतलब, बेसिक-पे एक लाख रुपये है, तो उसे 35 हजार रुपये पर्क्स मिलेगा.

शहर के घर-घर बन रही खरीदारी की लिस्ट

हर अधिकारी, चाहें वह रिटायर हो या फिर कार्यरत, सभी के घर में खरीदारी की लिस्ट बन रही है. बाजार के व्यवसायियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इनमें मुख्य रूप से कपड़ा दुकान से लेकर इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार शामिल हैं. सिटी सेंटर सेक्टर चार व चास के बाजारों में खास तैयारी है. खरीदारी सभी आयु वर्ग के लोग करेंगे. खासकर, बच्चों के लिये सबसे अधिक खरीदारी होगी. साड़ी की भी खूब बिक्री होगी. लेटेस्ट डिजाइन की साड़िया बाजार में आयी है.

बकाये का चरणबद्ध भुगतान की प्रक्रिया शुरू

बीएसएल-सेल के वैसे अधिकारी जो 2008-09 के दौरान कार्यरत थे, उनकी ओर से कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू हुई है. 2016 फरवरी में सेफी में तत्कालीन महासचिव के पद पर कार्य करते हुए बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष एके सिंह ने कैट से अधिकारियों के पक्ष में निर्णय लाया था. इसके बाद बीएसएल सहित सेल के विभिन्न इकाइयों ने 11 माह के पर्क्स एरियर्स के चरणबद्ध भुगतान की प्रक्रिया शुरू हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >