Bokaro News : किसी के सम्मान के प्रति जागरूक होना ही मानव अधिकार : डेलिना

Bokaro News : मानव अधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल की ओर से नयामोड़ स्थित बिरसा आश्रम परिसर में राज्य स्तरीय जागरूकता महासम्मेलन का आयोजन किया गया.

बोकारो, मानव अधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल की ओर से शनिवार को नयामोड़ स्थित बिरसा आश्रम परिसर में राज्य स्तरीय जागरूकता महासम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रमंडल अध्यक्ष कर्ण सिंह चौधरी व संचालन सुनीता कुमार ने किया. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने कहा कि मानव अधिकार का कार्यालय बोकारो में खुलेगा. यहां महिला उत्पीड़न के मामलों को सुन समाधान की दिशा में कदम उठाया जायेगा. कहा कि किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान के प्रति जागरूक होना ही मानव अधिकार है. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरे भारत में चार लाख कार्यकर्ता सुचारू रुप से कार्य कर रहे हैं. कई राज्य में अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा, चिकित्सा, घर, राशन मुहैया कराया जा रहा है. कहा कि बोकारो जिला कमेटी बहुत कम समय में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य किया है. वहीं, बोकारो जिलाध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी व उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर बच्चा सिंह (अध्यक्ष दिल्ली), एमजे रहमान, अनिल श्रीवास्तव, पीके लाला, आशीष महथा, अखिलेश शर्मा, रूपचांद मुर्मू, राकेश सिन्हा, कृष्णा चौधरी, अजीत मुर्मू, सूरज पासवान, करमचांद गोप, आनंद महथा, रूपेश मिश्रा, बिनोद सोरेन, दिलीप कुमार महतो, शंकर झा, सीताराम शर्मा, संजय महथा, दयानंद तिवारी, राजू तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >