Bokaro News: योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूकता व सक्रिय भागीदारी जरूरी : बीडीओ

Bokaro News: जरीडीह बीडीओ ने सुदूरवर्ती भस्की पंचायत का किया दौरा, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ की बैठक व समस्याओं का किया ऑन-द-स्पॉट समाधान.

कसमार, जरीडीह प्रखंड की बीडीओ सीमा कुमारी ने गुरुवार को सुदूरवर्ती भस्की पंचायत का दौरा कर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की. बीडीओ ने ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूकता और सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पात्रता के अनुसार योजनाओं में आवेदन करें और किसी भी समस्या की जानकारी प्रशासन को दें. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और समाधान की दिशा में त्वरित पहल की. कई ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान समय पर नहीं होने की शिकायत दर्ज करायी. बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से मौके पर ही जांच करायी तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की. इसके अलावा अन्य छोटी-मोटी समस्याओं का भी तत्काल निस्तारण किया गया. भ्रमण के दौरान बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय लिपु का औचक निरीक्षण भी किया. उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. विद्यालय व्यवस्था की समीक्षा की.बीडीओ ने कहा कि दूरस्थ पंचायतों में नियमित दौरा कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा, ताकि प्रशासनिक सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें. मौके पर मुखिया मंटू राम मरांडी, मनरेगा बीपीओ प्रमोद कुमार ठाकुर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, प्रधान सहायक मनोज कुमार, मनरेगा एई राजकुमार महतो, मनरेगा जेई विनोद कुमार, रोजगार सेवक केशव कुमार महतो, उप मुखिया पूनम देवी, वार्ड सदस्य मिथिलेश हेंब्रम, बुधनी देवी तथा समाजसेवी राहुल कुमार महतो आदि मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >