Bokaro News : आनंद मार्ग का तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन आज से

Bokaro News : प्रभात संगीत का गायन व सामूहिक साधना के साथ शुरू हुआ बाबा नाम केवलम कीर्तन, पुदांग स्टेशन पर 13 ट्रेनों का होगा ठहराव.

बोकारो, आनंद मार्ग प्रचारक संघ 30, 31 मई को आनंद पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर आनंद नगर में तीन दिवसीय आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन का आयोजन करेगा. गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात संगीत का गायन व सामूहिक साधना के साथ 72 घंटे बाबा नाम केवलम कीर्तन से शुरू हुआ. मार्ग गुरु प्रतिनिधि आचार्य विकासानंद अवधूत आनंद नगर पुरुलिया पहुंचे. यहां पर अनुयायियों ने आचार्य विकासानंद का स्वागत किया. मौके पर साउथ ईस्टर्न रेलवे की ओर से 13 एक्सप्रेस ट्रेन का पुदांग स्टेशन पर अस्थायी ठहराव 24 मई से चार जून तक दिया है. मौके पर केंद्रीय जनसंपर्क सचिव आचार्य दिव्यचेतनानंद अवधूत आदि मौजूद थे.

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

ट्रेन संख्या 13303 धनबाद-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 07:27 बजे एवं प्रस्थान 07:28 बजे, 13304 रांची-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 18:49 बजे एवं प्रस्थान 18:50 बजे, 13403 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 20:59 बजे एवं प्रस्थान 21:00 बजे होगा. 13404 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 06:22 बजे एवं प्रस्थान 06:23 बजे, 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 19:16 बजे एवं प्रस्थान 19:17 बजे, 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 04:30 बजे एवं प्रस्थान 04:31 बजे, 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 22:14 बजे एवं प्रस्थान 22:15 बजे, 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 08:02 बजे एवं प्रस्थान 08:03 बजे, 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 20:15 बजे एवं प्रस्थान 20:16 बजे, 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 07:10 बजे एवं प्रस्थान 07:11 बजे होगा. 18619 रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 23:15 बजे एवं प्रस्थान 23:16 बजे होगा. 18620 दुमका-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 01:45 बजे एवं प्रस्थान 01:46 बजे होगा. 63520 बोकारो स्टील सिटी-बर्दवान मेमू का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 03:50 बजे एवं प्रस्थान 03:51 बजे होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >