बोकारो, चिन्मय विद्यालय में सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह शनिवार को हुआ. किसी ने भावुकता के साथ विदाई बेला में बातें रखीं, तो किसी ने अपनी हास्य कविताओं से गुदगुदाया. गीत-संगीत और कुछ पुरानी यादों के झरोखों में देखते हुए विद्यार्थियों ने विदाई ली. मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने कहा कि जीवन में हमेशा विनम्र रहने का स्वभाव बनाये. सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि सफलता केवल एक के बलिदान या त्याग से नहीं मिलती, बल्कि पूरे परिवार के परिश्रम का फल होता है. जीवन में छोटे और असरदार बदलाव बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं. अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय ने कहा कि अपने जीवन में चिन्मय विद्यालय से मिले ज्ञान का आदर करें. प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए टिप्स दिए. कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों का दूसरा घर होता है. विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों की तस्वीरों के साथ एक पीपीटी दिखाई गई, जिसमें उनके विद्यार्थी जीवन को प्रस्तुत किया गया. इसके बाद कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने मेडली गीत की प्रस्तुति दी, विद्यार्थियों ने एक समूह नृत्य प्रस्तुत किया. उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. समारोह के मुख्य संयोजक सुभ्रत गुप्ता रहे. समारोह का संचालन और आयोजन कक्षा 10वीं व 11वीं के विद्यार्थियों ने किया.
Bokaro News : जीवन में हमेशा विनम्र रहें : आचार्या
Bokaro News : चिन्मय विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई, गीत-संगीत व कुछ पुरानी यादों के झरोखों में देखते हुए स्टूडेंट्स ने ली विदाई.
