Bokaro News : खूब उड़ा रंग-गुलाल, युवाओं ने जमकर किया धमाल

Bokaro News : बोकारो जिले में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी होली, हर कोई होली गीतों पर झूमा, स्कूल-कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थानों में कहीं फूलों की होली हुई तो कहीं खूब अबीर-गुलाल उड़ा.

बोकारो, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली बुधवार को बोकारो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. हर सेक्टर व चास की हर गली, गांव के मोहल्ले में होली के गीत बज रहे थे. शहर से लेकर गांव तक हर कोई होली के रंग में नजर आया. चंदनकियारी, चास, पिंड्राजोरा, तलगड़िया, बालीडीह, जैनामोड़, कसामार, पेटरवार सहित आस-पास के क्षेत्रों में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया. होली की उमंग मंगलवार से हीं दिखने लगी थी. बुधवार सुबह से हीं लोग होली की मस्ती में डूब गये. क्या अमीर, क्या गरीब, सभी एक ही रंग में नजर आये. हर तरफ होली की धूम दिखी. सभी होली गीतों पर झूमते दिखे. रंग बरसे भींगे चुनर वाली, होलीया में उड़े रे गुलाल, ऐसी होली खेली खिलाई, अरे जा रहे नटखट, सात रंग में खेलो होली, रंग रसिया जैसे होली गीतों का दिन भर दौर चला. युवाओं ने जमकर धमाल किया. सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी, जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था. बच्चे सुबह से ही रंग, पिचकारी लेकर घर से निकल गये. अपने हम उम्र साथियों के साथ होली के आनंद में मशगूल हो गये. होली का उत्सव देर शाम तक जारी रहा. स्कूल-कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थानों में कहीं फूलों की होली हुई तो कहीं खूब अबीर-गुलाल उड़ा. छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़ होली शांतिपूर्ण रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >