Bokaro News : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 किसान हुए सम्मानित

Bokaro News : कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन, बोले मंत्री : सरकार खेती को लाभकारी बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

कसमार, कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में शनिवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 किसानों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि 50 किसानों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. जिले के सभी प्रखंडों से आये हजारों किसानों ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, सब्जी उत्पादन तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी हासिल की. इससे पहले मेले का उद्घाटन पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री ने किया. मंत्री ने किसानों को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि सरकार खेती को लाभकारी बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने वैज्ञानिक खेती अपनाने, उन्नत बीजों के उपयोग और आधुनिक तकनीकों से जुड़ने की अपील की. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये. मेले में कृषि एवं संबद्ध विभागों, बीज विक्रेताओं और विभिन्न संस्थाओं की ओर से करीब 30 स्टॉल लगाए गये थे, जहां किसानों को उर्वरक, कृषि यंत्र, नयी तकनीक और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया. प्रदर्शनी में किसानों द्वारा उगाई गई रबी फसलों और सब्जियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. 18 किलो का कद्दू, 17 किलो का ओल, रंगीन फूलगोभी और एक ही पौधे में 16 किलो टमाटर विशेष आकर्षण का केंद्र बने. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी मो शाहिद सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में एटीएम, बीटीएम व कृषक मित्र मौजूद थे. मेले का संचालन बीटीएम बाबलू सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >