बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट की ओर से स्थानीय मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया. बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने राष्ट्र ध्वज फहराया. परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली. परेड में सीआइएसएफ व बीएसएल सुरक्षा विभाग के जवान, सीआइएसएफ के अग्निशमन सेवाएं की टुकड़ी व एनसीसी कैडेट्स शामिल थे.
सामूहिक प्रयास से एक बेहतर व उज्जवल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया. पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान बीएसएल की विशिष्ट उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, भावी योजनाओं का उल्लेख किया. निदेशक प्रभारी ने सीआइएसएफ, बीएसएल के सुरक्षा विभाग के 55 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर व 22 कर्मियों को निदेशक प्रभारी फॉर बेस्ट शिफ्ट इंचार्ज, 03 कर्मियों को आंबेडकर अवार्ड व 27 कर्मियों को बेस्ट सजेशन अवार्ड से सम्मानित किया.Bokaro News : सुरक्षा विभाग के 55 कर्मी उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित

Bokaro News : सुरक्षा विभाग के 55 कर्मी उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित
Copied link
Bokaro News : बीएसएल में गणतंत्र दिवस समारोह मना, निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में राष्ट्र ध्वज फहराया, 27 कर्मियों को बेस्ट सजेशन अवार्ड से किया गया सम्मानित.