Bokaro News : मेयर के लिए 16 व पार्षद के लिए 115 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र

Bokaro News : चास नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 23 को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी.

चास, चास नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गयी. पहले दिन गुरुवार को मेयर के लिए 16 व वार्ड पार्षद के लिए 115 अभ्यर्थियों ने चास अनुमंडल कार्यालय से नामांकन पत्र खरीदा. हालांकि किसी ने नामांकन पर्चा नहीं भरा.

बता दें कि चास नगर निगम में 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी. चार फरवरी तक पर्चा भर सकते हैं. राज्य निर्वाचन आयोग आयोग द्वारा मेयर पद सामान्य श्रेणी के लिए 5000 रुपये और आरक्षित श्रेणी/महिला के लिए 2500 रुपये नामांकन शुक्ल निर्धारित किया है. साथ ही वार्ड पार्षद सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी/महिला के लिए 500 रुपये किया गया है.

इन्होंने खरीदा मेयर पद के लिए नामांकन पत्र

उमेश ठाकुर, निमाई महतो, बिनोद कुमार, सुनील महतो, राज कुमार, प्रदीप वर्मन, अमर कुमार चौरसिया, प्रिया चौरसिया, मंजूर अंसारी, विकास कुमार पांडेय, सावित्री देवी, अनिल कुमार वर्मा, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, अरविंद कुमार, अभय सिंह व निधि कुमारी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >