बोकारो में मुखिया के पति पर पूर्व मुखिया ने किया जानलेवा हमला

बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के घटियाली गांव में पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति पर प्रकाश साव पर जानलेवा हमला किए जाने की खबर है. गोली मारने का आरोप पूर्व मुखिया निरंजन कपरदार पर लगाई गई है. पुलिस के मुताबिक यह घटना गैर मजरूआ जमीन को दखल करने के को लेकर घटी है.

Bokaro News: बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के घटियाली गांव में पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति पर प्रकाश साव पर जानलेवा हमला किए जाने की खबर है. गोली मारने का आरोप पूर्व मुखिया निरंजन कपरदार पर लगाया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना गैर मजरुआ जमीन को दखल करने को लेकर घटी है.

क्या कहती है पुलिस

थाना प्रभारी अंकित कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. घटनास्थल से पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है.उन्होंने बताया कि आरोपी निरंजन कपरदार पूर्व से जिलाबदर रह चुका है. उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. बताया जा रहा है कि निरंजन कपरदार गैर मजरूआ जमीन को दखल कर रहा है, जिसका मुखिया के पति ने विरोध किया. इसके बाद आक्रोशित निरंजन कपरदार ने उस पर गोली चला दी. हालांकि, मुखिया के पति को गोली नहीं लगी. घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >