बोकारो : छापेमारी अभियान में आठ घरों में मिला अवैध जल कनेक्शन, हाेगी कार्रवाई

चास नगर निगम की ओर से अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ छापेमारी अभियान मंगलवार को वार्ड 32 में चलाया गया.

चास नगर निगम की ओर से अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ छापेमारी अभियान मंगलवार को वार्ड 32 में चलाया गया. निगम की गठित टीम ने 30 से अधिक घरों की जांच की. इसमेंआठ घरों में अवैध जल कनेक्शन मिला. सभी को चेतावनी दी गयी. कनेक्शन को शीघ्र नियमित करा लेने का निर्देश दिया गया. बता दें कि निगम की ओर से चार दिसंबर से ही वार्ड 32 में अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ जांच अभियान शुरू किया गया है. निगम को लगातार अवैध तरीके से जल कनेक्शन को लेकर शिकायत मिल रही थी. इसको देखते हुए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त मुक्ति किंडो के नेतृत्व में एक जांच दल गठित कर नगर निगम क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शन को जांच करने का निर्देश दिया है. जल शुल्क के बकायेदारों को बकाया राशि को जमा करने का निर्देश दिया गया.

जारी रहेगा अभियान

अभियान में शामिल सहायक नगर आयुक्त मुक्ति किंडो ने कहा कि अभियान जारी रहेगा. किसी को भी अवैध ढंग से पानी लेने की छूट नहीं दी जा सकती. इसको लेकर अभियान शुरू किया गया है. कनेक्शन को नियमित नहीं कराने वालों के खिलाफ झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. मौके पर नगर प्रबंधक विकास रंजन, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, कनीय अभियंता चितरंजन सिंह, राजस्व एजेंसी श्री पब्लिकेशन के प्रतिनिधि सहित नगर निगम के अन्य कर्मी मौजूद थे.

Also Read: झारखंड : बोकारो जिला के पांच गांव बनेंगे स्मार्ट एग्री विलेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >