तेलो निवासी होमगार्ड जवान बादल महली ने शनिवार की रात को पारिवारिक विवाद को लेकर बोकारो में जेवियर स्कूल के पीछे स्थित गरगा नदी में छलांग लगा दी. पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया. चिकित्सकों के अनुसार हालत खतरे से बाहर है.
पुलिस ने बचाया
महिला थाना प्रभारी मीरा लकड़ा ने बताया कि बादल महली शनिवार की रात को सेक्टर वन स्थित महिला थाना में पत्नी को लेकर काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे. काउंसलिंग के दौरान दोनों में तीखी बहस हो गयी. दोनों को शांत कर ही रहे थे. इसी बीच बादल सुसाइड करने की बात कह कर थाना से बाहर दौड़ते हुए निकल गया. हमलोगों ने उसका पीछा किया. उसने गरगा नदी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला. बादल के पिता राजू महतो ने कहा कि बेटे की शादी पांच महीने पहले हुई है. चार महीने से उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है.
