10 लाख के इनामी नक्सली साहेब राम मांझी का शव ले गये परिजन, 6 शवों को अब भी अपनों का इंतजार

Bokaro Encounter News: बोकारो के लुगु बुरू पहाड़ की तलहटी में मंगलवार को हुए मुठभेड़ में मारे गये 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली सारेब राम मांझी का शव उसके परिजन बुधवार को ले गये. साहेबराम के भाई माउराम मांझी उसका शव लेने आये थे. उधर, 6 नक्सलियों के शवों को अब भी अपनों का इंतजार है. ये शव मोर्चरी में पड़े हैं.

Bokaro Encounter News| बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिले के ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगु पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में मारे गये 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली साहेबराम मांझी (पिता पांडु मांझी, गिरिडीह जिला के पीरटांड थाना स्थित करंदो गांव निवासी) का शव बुधवार को उसके भाई माउराम मांझी ले गये. पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण माउराम मांझी ने सभी जगह पर अंगूठा लगाया. उसके साथ आये परिवार के अन्य सदस्यों ने शव लेने की कागजी कार्रवाई पूरी की. एहतियात के तौर पर साहेब राम मांझी के शव का डीएनए भाई माउराम मांझी के डीएनए से मैच कराया गया.

गिरिडीह जिले के करंदो गांव से आये थे साहेब राम के परिजन

एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी की. इसके बाद भाई परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपराह्न साढ़े तीन बजे चास अनुमंडल स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचे. सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. परिजन गिरिडीह जिले के करंदो गांव से आये थे. परिजनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6 नक्सलियों के शवों को अब भी है अपनों का इंतजार

फिलहाल बोकारो जेनरल अस्पताल और चास अनुमंडल अस्पताल में 6 मृत नक्सलियों के शव रखे हैं. परिजनों का इंतजार किया जा रहा है कि वे आकर इनके शव ले जायें. मोर्चरी में एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण दा उर्फ लेतरा (पिता स्व चरकु मुर्मू, धनबाद जिला के टुंडी थाना स्थित दलुबुढा गांव), एसजेडसीएम का सक्रिय माओवादी गंगा राम उर्फ पवन लंगरा (पिता सीताराम मांझी, गिरिडीह जिला के खुखरा थाना स्थित खुखरा गांव), एसजेडसीएम का सक्रिय माओवादी तालो दी (नक्सली बिनोद की बहन, पिता का नाम सोनाराम हांसदा, गिरिडीह जिला के निमियाघाट थाना स्थित बंदखारो गांव), एसजेडसीएम का सक्रिय माओवादी महेश (बरियारपुर निवासी), एसजेडसीएम का सक्रिय माओवादी महेश मांझी उर्फ मोटा उर्फ डोरा (गिरिडीह जिला के पीरटांड थाना स्थित गारंडो गांव), एसजेडसीएम का सक्रिय माओवादी रंजू मांझी उर्फ संथाली (पति पवन मांझी, गिरिडीह जिला के डुमरी थाना स्थित मंझलाडीह) का शव पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखा है.

इसे भी पढ़ें

नक्सलियों की यूनिवर्सिटी का मजबूत स्तंभ था प्रयाग मांझी, सारंडा तक था असर

प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद प्रयाग मांझी ने पारसनाथ में संभाली थी नक्सलवाद की कमान

झारखंड : अब तक 806 नक्सली ढेर, 551 पुलिसकर्मी शहीद, 7 जिलों के 18 थाना क्षेत्रों में नक्सलियों का प्रभाव

ऐसे झारखंड-बिहार का खूंखार नक्सली बन गया अरविंद यादव, दर्ज हैं 85 केस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >