शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बाइक से पहुंचे नक्सल प्रभावित गांव उपरघाट, हाथियों से हुए नुकसान का लिया जायजा, की पीड़ित परिवारों की मदद

बेरमो (राकेश वर्मा) : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज बोकारो जिले के बेरमो स्थित नक्सल प्रभावित गांव उपरघाट पहुंचे. सबसे खास तो ये कि वे बाइक से इस गांव में पहुंचे और पिछले दिनों हाथियों द्वारा पहुंचाये गये नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को मदद भी की.

बेरमो (राकेश वर्मा) : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज बोकारो जिले के बेरमो स्थित नक्सल प्रभावित गांव उपरघाट पहुंचे. सबसे खास तो ये कि वे बाइक से इस गांव में पहुंचे और पिछले दिनों हाथियों द्वारा पहुंचाये गये नुकसान का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को मदद भी की.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : झारखंड में कोरोना के कुल केस 32174, 21750 संक्रमित स्वस्थ, 347 की मौत

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड स्थित नक्सल प्रभावित इलाका उपरघाट पहुंचे. यहां वे बाइक से आये. इस दौरान हाथियों द्वारा पिछले दिनों नुकसान पहुंचाये गये घरों व फसलों का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में 28 अगस्त तक हो सकती है भारी बारिश, आज रांची समेत कई जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एक पीड़ित परिवार के घर गये. हाथियों ने इस पीड़ित के घर को नुकसान पहुंचाया है. घर की महिलाओं ने उन्हें इस संदर्भ में पूरी जानकारी दी कि कैसे हाथियों के आतंक के बीच वे सब रहने को मजबूर हैं. इसके बाद मंत्री जगरनाथ महतो फसलों के नुकसान का जायजा लेने लगे. खेत में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद था. हाथियों ने पूरी फसल बर्बाद कर दी है. इस पीडि़त परिवार ने भी मंत्री को जानकारी दी. नुकसान का जायजा लेने के बाद शिक्षा मंत्री ने पीड़ित परिवारों को मदद की. प्रभावित परिवारों के बीच उन्होंने चावल दिया और आर्थिक मदद की.

Also Read: जामताड़ा एक बार फिर सुर्खियों में, ई-सिम फिशिंग रैकेट ने झारखंड समेत पांच राज्यों में की ऑनलाइन धोखाधड़ी, चार साइबर अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >