Bokaro Crime News: गोमिया में 2 लोग मृत मिले, कोनार नदी की झाड़ी फंसा मिला एक शव

Bokaro Crime News: झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में 2 अज्ञआत लोगों के शव मिले हैं. एक की दुर्घटना में मौत हुई, दूसरे का शव कोनार नदी में मिला.

Bokaro Crime News: बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड में सोमवार को 2 लोगों के शव मिले. इनमें से एक शव कोनार नदी की झाड़ी में फंसा मिला. दूसरे व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई.

गोमिया और आईईएल थाना क्षेत्र में मिले शव

दोनों शव बेरमो अनुमंडल के गोमिया और आईईएल थाना क्षेत्र में मिले हैं. गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के निकट रविवार की रात को एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था. गोमिया थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने उसे तत्काल गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

बोकारो सदर अस्पताल में घायल व्यक्ति की हो गई मौत

चिकिसकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने उसकी पहचान के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

ससबेड़ा पंचायत में कोनार नदी की झाड़ी में फंसा मिला एक शव

दूसरा शव सोमवार की सुबह ससबेड़ा पंचायत के चिरुबदार स्थित कोनार नदी में झाड़ी में फंसा मिला. स्थानीय लोगों ने तुरंत आईईएल थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बरामद किया. पानी में रहने के कारण बॉडी फूल गया है. उसकी पहचान के लिए पुलिस लगी हुई है.

Also Read

बोकारो में एक व्यक्ति का शव बरामद, लोगों ने जतायी हत्या की आशंका

15 दिनों बाद भी करगली बाजार के युवक के मिले शव मामले का उद्भेदन नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >