Bokaro Crime News: बोकारो में CISF के जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर लगा ली फांसी, मौत

बोकारो में सोमवार देर रात सीआईएसएफ जवान ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह वर्तमान में हल्दिया जिले में पोस्टेड था.

मुकेश, बोकारो : बोकारो में सीआईएसएफ के जवान ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार देर रात हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ जवान संजीत उर्फ संदीप वर्तमान में हल्दिया जिला में पोस्टेड था. उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी विनीता देवी उर्फ रीता की हत्या की फिर देर रात फंसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

पति पत्नी के बीच किसी बात लेकर हुआ था विवाद

बताया जाता है कि विनीता देवी और संजीत की शादी साल 2008 में हुई थी. दोनों की वैवाहिक जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी. सोमवार को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद संजीत क्रोध में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. संजीत मूल रूप से बंगाल के पुरुलिया जिले स्थित उरमा गांव का रहने वाला है. वह सपरिवार बीते कई सालों से बोकारो के सेक्टर 8C में मकान नंबर 2368 में रहता था. उसका एक बेटा है.

घटना को अंजाम देने के बाद शव को बाथरूम में छिपाया

घटना को अंजाम देने से पूर्व उसने अपने बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को बाथरूम में छिपा दिया. फिर संजीत ने सेक्टर 11 डी में जाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलने के बाद हरला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. थाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा.

Also Read: बोकारो का फुसरो बाजार: कारोबारियों की कमाई पहले जैसी नहीं, अपराधी मांग रहे कमीशन, सुरक्षा की लगा रहे गुहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >