Bokaro Assembly Election 2024: चुनाव में कोई नहीं कर सकेगा गड़बड़ी, DIG ने की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Bokaro Assembly Election 2024: चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए डीआईजी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए है. उन्होंने निर्देश दिया है कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने वाले लोगों की पहचान कर गुण्डा पंजी में उनका नाम दर्ज करें.

Bokaro Assembly Election 2024: बोकारो, रंजीत कुमार- झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां तेज है. बोकारो के कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में डीआईजी कोयलांचल सुरेंद्र कुमार झा ने बुधवार को चुनाव को बैठक की. बैठक की अध्यक्षता एसपी मनोज स्वर्गीय ने किया. इस दौरान डीआईजी सुरेंद्र कुमार ने विधानसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने एसपी, सभी डीएसपी सहित इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को विशेष दिशा निर्देश दिया. DIG ने कहा कि शांति भंग करने वाले लोगों की पहचान कर गुंडा पंजी में उनका नाम दर्ज करें. इसके अलावा दागियों का भौतिक सत्यापन कर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू करें. सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सीसीए प्रस्ताव भेजना शुरू करें.

डीआईजी ने दिया सख्त निर्देश

डीआईजी सुरेंद्र कुमार ने अधिकारियों से कहा कि चुनाव संबंधी डेली लॉ एंड ऑर्डर की रिपोर्ट को प्राथमिकता के साथ हर दिन चुनाव कोषांग को उपलब्ध कराएं. अधिकारी अपने-अपने थाना और ओपी में लंबित जमानती, गैर जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की का त्वरित निष्पादन करें. साथ ही फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय अभियान चलाये. जिला के शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों का सत्यापन और शस्त्रों का ससमय जमा करने की प्रक्रिया पर भी कार्रवाई शुरू करें. जो चुनाव कार्य को बाधित कर सकते हैं, उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करे. आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कांड दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करें.

डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि जिले के आठ अन्तर्राज्यीय नाका और छह अंतर जिला नाका को सक्रिय करें. कैश, अवैध ड्रग्स, नारकोटिक्स समेत अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम और जब्त करने को लेकर मुस्तैदी से जुट जाये. अवैध शराब और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार छापामारी करें. अभियान के दौरान जब्त और बरामदगी सुनिश्चित करें. साथ ही अन्य बिंदुओं पर डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया.

मौके पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, यातायात डीएसपी विद्या शंकर, सार्जेंट मेजर जॉय प्रभाकर लकडा, सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, हरला इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, चास इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, चीरा चास थाना प्रभारी चंदन दुबे सहित विभिन्न थाना के इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे.

Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024: सोशल मीडिया के पोस्ट को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी किया विशेष दिशा निर्देश, जानिए क्या है गाइडलाइन

JLKM Candidate List : जयराम महतो की पार्टी JLKM ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >