Bokaro News : बोकारो की आशा ने पूरा किया यूडब्ल्यूडब्ल्यू का कोच एजुकेशन लेवल-1 कोर्स

Bokaro News : बोकारो की आशा ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू का कोच एजुकेशन लेवल-1 कोर्स पूरा किया.

बोकारो सेक्टर-2 डी निवासी आशा कुमारी यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) लेवल-1 कोर्स के तहत राष्ट्रीय प्रशिक्षण कोर्स पूरा किया है. ऐसा करने वाली वह बोकारो की पहली महिला पहलवान हैं. आशा ने बताया कि छह से 10 जून तक नयी दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कुश्ती कोच और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गयी थी. यह कार्यक्रम स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) द्वारा इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट फेडरेशन (आइएसएसएफ) और यूडब्ल्यूडब्ल्यू के सहयोग से हुआ. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से पांच चयनित शारीरिक शिक्षकों में आशा कुमारी भी शामिल थीं.

फिलहाल जमशेदपुर हैं कार्यरत

आशा ने बताया कि तुनिशिया के विशेषज्ञ प्रशिक्षक खादिर अहमद ने कुश्ती के आधुनिक तकनीकों और उन्नत प्रशिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी. सेक्टर टू डी निवासी गोपाल राम की पुत्री आशा वर्तमान में जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम स्थित आरपी पटेल उच्च विद्यालय की शारीरिक शिक्षा शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं. उनके मार्गदर्शन में कई छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इधर, कुश्ती के राष्ट्रीय कोच मृत्युंजय नाथ चौधरी सहित बोकारो के पहलवानों ने आशा को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >