Bokaro News : नशा के खिलाफ 11 से 25 जून तक चलेगा अभियान

Bokaro News : बोकारो जिला में नशा के खिलाफ 11 से 25 जून तक अभियान चलेगा.

निषिद्ध मादक पदार्थ के दुरुपयोग व अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया. अध्यक्षता डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि नशीले पदार्थ के सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, बल्कि परिवार व समाज को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है. युवाओं को नशे की लत से बचाने व समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है. लोग नशे से दूर रहे और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें.

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) डॉ सुमन गुप्ता ने कहा कि 11 से 25 जून तक चलने वाले जागरूकता अभियान के दौरान विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जीविका समूह व पंचायत स्तर पर जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, सेमिनार, जन संवाद आदि का आयोजन होगा. डीपीआरओ रवि कुमार ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से विभिन्न माध्यम से नशा विरोधी संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जायेगा. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन की जानकारी मिले, तो सूचना तत्काल पुलिस को दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी. नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंदा रानी व तीन महिला पर्यवेक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी साझा की. चंदनकियारी व बीएस सिटी की बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ने भी अनुभव बताये. मौके पर सभी को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलायी गयी. विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को प्रभावी ढंग से अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, सभी परियोजनाओं की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षिकाएं मौजूद थे.

ऐसे होगा कार्यक्रम

11 से 12 जून – ग्राम स्तर पर चौपाल का आयोजन (जेएसएलपीएस व पंचायती राज विभाग)

16 से 17 जून – प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम

18 से 20 जून – प्रमुख हाट-बाजारों में जागरूकता अभियान

22 से 23 जून – पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम

24 से 25 जून – जिला स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम व सेमिनार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >