Bokaro News : बोकारो हवाई अड्डा बचाओ समिति ने दिया धरना

Bokaro News : बोकारो हवाई अड्डा बचाओ समिति की ओर से धरना दिया गया.

बोकारो हवाई अड्डा बचाओ समिति की ओर से शनिवार को बोकारो हवाई अड्डा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. नेतृत्व समिति के संरक्षक सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी व संचालन हसनुल्लाह अंसारी ने किया. मंजूर अंसारी ने कहा कि वर्षों से तैयार बोकारो हवाई अड्डे से हवाई सेवा शुरू नहीं होना, शहरवासियों के लिए चिंता का विषय है. बोकारो जिला में स्टील प्लांट, बीसीसीएल, सीसीएल, डीवीसी व इलेक्ट्रो स्टील जैसे बड़े उद्योग स्थापित हैं. साथ ही मेडिकल कॉलेज और बीजीएच जैसे प्रमुख अस्पताल व कई शैक्षणिक संस्थान हैं. ऐसे में हवाई सेवा शुरू होने से न केवल बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी तेजी से होगा. बोकारो के विकास में हवाई अड्डा सहायक साबित होगा.

दलगत भावना से उठ कर आगे आने की अपील

कहा कि कि एयरपोर्ट से जुड़े सभी सुरक्षा मानकों को जल्द पूरा किया जाये. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व सेल के बीच एमओयू शीघ्र हो. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, व्यवसायियों व आम नागरिक से दलगत भावना से ऊपर उठ कर आगे आने की अपील की. उन्होंने उपायुक्त से जनभावना को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक पहल करने व सर्वदलीय बैठक बुलाकर बाधाओं का समाधान निकालने का आग्रह किया.

धरना में शहर के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए. मौके पर संजय वैद, अधिवक्ता सुबोध कुमार, जहीर अंसारी, अमरेंद्र कुमार, उमेश प्रसाद गुप्ता, मजदूर नेता साधुशरण गोप, जितेंद्र कुमार यादव, बारिक मुखिया, सुशील कुमार झा, पार्वती महतो, कमरुल हसन, मालिक अंसारी, मंजूर आलम, अब्दुल गफार अंसारी, इंद्रदेव पासवान, देवाशीष मंडल, नारायण सिंह चौधरी, सतेंद्र यादव, अरमान शाह, संत मिश्रा, अयूब अंसारी, अरविंद ठाकुर, नागेंद्र चौधरी, आशा देवी, नीलू दुबे, भरत राउत, गुलाम मुस्तफा, राम सिंह यादव, विनय यादव, अजय कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, शशि कुमार पांडेय, रमेश कुमार यादव, संजय राय, अवधेश पासवान, मोतीलाल सोरेन, शंकर मंडल, जमील अख्तर, इनताफ अंसारी, साहीद अंसारी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >