Bokaro news : निमियाघाट में रेलवे पटरी पर मिले शव की हुई शिनाख्त

Bokaro news : नावाडीह के बाराडीह के निवासी था मृतक

Bokaro news : संवाददाता, बेरमो. गोमो-गया मुख्य रेलवे लाइन में निमियाघाट थाना अंतर्गत भूलीडीह रेलवे हाल्ट के समीप सोमवार की रेल पटरी के बगल में बरामद शव की पहचान नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी मनोज महतो के रूप में की गयी. मनोज महतो बीते रविवार की शाम अपने घर से निकला था, बाराडीह के ग्रामीणों ने बताया कि मनोज महतो का इकलौते पुत्र सूरज कुमार पटेल चांडिल में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता था. वह पिछले 20 अगस्त को जन्माष्टमी पर मूर्ति विसर्जन पर गया था. दो दिन बाद 22 अगस्त को गांव के बगलटांड़ बारी के ईंट भट्ठे की झाड़ी से उसका शव बरामद हुआ था. पुत्र की हत्या के बाद मनोज महतो काफी गुमशुम रहा करता था. जीआरपी पुलिस ने मनोज महतो के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. शव बाराडीह पहुंचते ही पत्नी हेमा कुमारी, पुत्री आदि परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. मुखिया प्रदीप वर्मा, समाजसेवी शेखर महतो आदि ने मृतक के आवास पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >