बिरसा पुल को एंबुलेंस, दो पहिया व स्कूल वाहन के आवागमन के लिए खोला गया

ग्रामीणों को मिलेगी राहत, बीडीओ ने पुल निर्माण कार्य का लिया जायजा

चंदनकियारी. चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत दामोदर नदी स्थित बिरसा पुल पुल को अगले आदेश तक दो पहिया वाहन की आवागमन के लिए खोल दिया गया है. कई आवश्यक वाहन जैसे एंबुलेंस, स्कूल वाहन भी चलेगी. भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. दो पहिया के आवागमन चालू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी. प्रभावित गांव के ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन के पास लगातार शिकायत की जा रही थी. इस पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने गुरुवार को अमलाबाद ओपी प्रभारी रवि कुमार के साथ पुल निर्माण कार्य का अवलोकन किया. इसके बाद अगले आदेश तक दो पहिया वाहन के लिए पुल को खोल दिया गया. बता दें कि बिरसा पुल झारखंड और बंगाल के साथ-साथ दो जिले को भी जोड़ती है. पुल को मरम्मत कार्य को लेकर मंगलवार की देर शाम को अचानक बिना पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया था. पुल के दोनों जिले के छोर पर बैरिकेड लगा दिया गया था. बाइक की आवागमन पर भी रोक लगा दी गयी थी. धनबाद से बोकारो जिले जाने वाले राहगीर अपने अपने क्षेत्र के अंतिम छोर पर उतर कर पैदल जा रहे थे. गौरतलब हो कि अमलाबाद, सितानाला, मानपुर, भोजूडीह, गौरीग्राम समेत दर्जनों गांव के बच्चे डिगवाडीह स्थित, डिनोबिली स्कूल व डीएवी विद्यालय जाते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >