Bokaro News : बायोलॉजी आसान, फिजिक्स व केमिस्ट्री ने छकाया

सीबीएसइ : 10वीं कक्षा की साइंस पेपर की हुई परीक्षा, पेपर देने के बाद स्कूल से बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर दिखीं खुशी

बोकारो, सीबीएसइ बोर्ड का गुरुवार को 10वीं कक्षा के विज्ञान विषय का पेपर आयोजित किया गया. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली. पेपर देने के बाद स्कूल से बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखीं. इस दौरान कई छात्र एक-दूसरे के साथ परीक्षा पर चर्चा करते हुए नजर आए. छात्रों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पेपर ठीक था. हालांकि, कुछ सेक्शन में जरूर प्रश्न थोड़े टफ थे, लेकिन ओवरऑल पेपर ठीक रहा. सेक्टर छह क्रिसेंट विद्यालय से परीक्षा देकर एग्जाम हॉल से बाहर निकले छात्र महावीर व विवेक ने बताया कि पेपर संतुलित था. लेकिन फिजिक्स सेक्शन थोड़ा ट्रिकी लगा. वहीं छात्रा अलका ने कहा कि मेरे लिए पेपर आसान था. सभी चैप्टर अच्छे से पढ़ी थी. छात्र ऋषिकेश ने बताया कि केमिस्ट्री में कुछ अनपेक्षित सवाल थे, लेकिन जिनके कांसेप्ट क्लियर थे, उनके लिए कठिन नहीं था. छात्रा अमिषा ने बताया कि बायोलॉजी सेक्शन आसान था, मैंने आसानी से समय पर पेपर पूरा कर लिया. उम्मीद है कि पेपर में अच्छे अंक मिलेंगे.

जैक : शांतिपूर्ण माहौल में हुई मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा

बोकारो, झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा गुरुवार को जिले के कई केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में सातवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा. पहली पाली में मैट्रिक की विज्ञान विषय और दूसरी पाली में इंटर की इकोनॉमिक्स एंथ्रोपोलॉजी विषय की परीक्षा हुई. प्रथम पाली में 9.45 बजे से दोपहर एक बजे व दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5.15 तक चली. परीक्षा से आंधे घंटे पहले तक परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश कराया गया. केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था थी. परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >