Bokaro News : बाइक शोरूम के स्टोर से लाखों के पार्ट्स-पुर्जे चोरी

Bokaro News : गोमिया-फुसरो मार्ग पर कथारा जूनियर डीएवी स्कूल के पास हुई घटना

Bokaro News : गोमिया-फुसरो मार्ग पर कथारा जूनियर डीएवी स्कूल के समीप चोरों ने श्री विनायक हीरो होंडा शोरूम के स्टोर से लाखों रुपये के पार्ट्स-पुर्जे चोरी कर ली. चोर शोरूम का कर्कट शीट तोड़ कर अंदर घुसे और स्टोर से हेमलेट, हेड लाइट, बाइक की ऑयल टंकी, वाइजर, सैमसंग कंपनी के मोबाइल सहित लाखों रुपये सामान चोरी कर ली. इस संबंध में शोरूम के मालिक विशाल जायसवाल की शिकायत पर बोकारो थर्मल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. श्री जायसवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह कर्मचारी शंकरा नंद प्रसाद, मनीष कुमार एवं इबरार आलम ड्यूटी पर पहुंचे. शोरूम का शटर खोलने पर ऊपर कर्कट शीट टूटा देखा. नीचे स्पेयर पार्ट्स रूम में पार्ट्स पूर्जे बिखरे पड़े थे. कर्मचारियों ने तत्काल घटना की सूचना दी. शोरूम पहुंचने के बाद बोकारो थर्मल थाना को सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंटू कुमार यादव दलबल के साथ पहुंचे. इंस्पेक्टर पिंटू कुमार यादव ने बताया कि पुलिस घटना की तत्परता से जांच कर रही है. अभी तत्काल कुछ कहा नहीं जा सकता. जल्द ही घटना का उद्भेदन होगा. शोरूम मालिक विशाल जायसवाल ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >